फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल की गौरा टीम ने बजहा को 14 रन से हराया

Wed, 15 Nov 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बजहा बाजार में मंगलवार को शहीदे आजम भगत सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में नेपाल की गौरा टीम ने बजहा को 14 रन से हरा दिया। बजहा की टीम टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
विज्ञापन

कपिलवस्तु क्रिकेट क्लब गौरा नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारह ओवर में 134 रन बनाई। जवाब में उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 120 रन पर पवेलियन लौट गई। कपिलवस्तु टीम के कप्तान शफात ने चार विकेट, और 27 रन बनकर मैन ऑफ द मैच घोषित हुए। विजयी टीम को उग्रसेन सिंह ने बधाई दिया। साथ उन्होंने कहा खेल में हारी हुई टीम को कमजोर नहीं कहा जा सकता। प्रयास करें, जिससे सफलता मिलेगी। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान व्यवस्थापक परवेज आलम, अबुल कलाम आजाद, मो. मुस्तकीम, मनोज कुमार चौरसिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष अलीगढ़वा शहबाज अहमद, शौकत, मदन मोहन सिंह, मो. रजा, कुलदीप यादव, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें