फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के प्रधान न्यायाधीश तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को आएंगे भारत

Wed, 22 Jul 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार शर्मा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। प्रधान न्यायाधीश बनने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा होगा। प्रधान न्यायाधीश शर्मा संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून संबंधी आयोग की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में शामिल होेंगे। सम्मेलन का आयोजन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के प्रशासनिक भवन में किया जाएगा। नेपाल के प्रधान न्यायाधीश सचिवालय के अनुसार रविवार को सम्मेलन संपन्न होने के बाद प्रतिनिधिमंडल उसी दिन नेपाल लौट जाएगा। सम्मेलन में भारत के कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत सहित न्यायिक व विधि क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां अपने विचार रखेंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें