फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाली किशोरी को फंसाया प्रेमजाल में, अब वह कहीं पर बंदी है...

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक ने नेपाल के कपिलवस्तु में रहने वाली एक 17 साल की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और उसे दूसरे शहर में ले जाकर बेच दिया है। फिलहाल किशोरी कहीं पर बंदी है, जिसकी नेपाल पुलिस तलाश कर रही है। किशोरी की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चला कि वह अलीगढ़वा बाॅर्डर से गई और नौगढ़ में बस में बैठकर रवाना हुई और चार दिन यात्रा की है।
विज्ञापन


नेपाली किशाेरी ने झाड़ू लगाने वाली महिला की मदद से अपने भाई के मोबाइल नंबर पर बात की है, तो हकीकत सामने आई है। उसने मोबाइल पर रोते हुए अपने भाई से बात की है। वह कहां है?, इसके बारे में बता नहीं पा रही है। उसने बताया कि वह कमरे में बंदी है। गुहार लगा रही है कि किसी तरह उसे बचा लिया जाए। इस मामले में किशोरी के पिता ने बाल कल्याण समिति सिद्धार्थनगर से शिकायत की है। उनका कहना है कि उसने जिले के कपिलवस्तु थाने में तहरीर दी, लेकिन नेपाली नागरिक होने के कारण उसकी बात नहीं सुनी गई।




मोबाइल नंबर से होगी जांच



बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि नेपाली व्यक्ति ने उनसे शिकायत की है। यह मामला बॉर्डर पर मानव तस्करी से संबंधित है। इस मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में भेजा गया है। इसमें किशोरी ने जिस मोबाइल नंबर से बात की है, उसके माध्यम से उसकी तलाश की जानी चाहिए।
विज्ञापन


..............



सर्विलांस पर लगाया गया नंबर

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि नेपाली किशोरी के बातचीत से संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है, उसके तलाश की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें