सिद्धार्थनगर। नेपाल की राजधानी काठमांडू में टैक्सी चालकों ने नेपाली भूमि पर भारतीय वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया है। श्रमिक चालक स्वतंत्र संघर्ष समिति ने काठमांडू में न्यू बाणेश्वर परिवहन प्रबंधन विभाग के सामने एकत्र होकर अपनी मांग उठाई। कहा कि भाड़े व निजी उपयोग के लिए भारतीय वाहनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए, नेपाल नेशनल मीटर टैक्सी बिजनेस ड्राइवर्स एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार श्रेष्ठ ने कहा कि वह इस तथ्य से असंतुष्ट हैं कि निजी वाहन, सार्वजनिक परिवहन का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों के लिए सार्वजनिक वाहनों का परिचालन करना परिवहन प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन है। कहा कि टैक्सी स्टैंडों का प्रबंधन करना चाहिए और ड्राइवरों के साथ दुर्व्यवहार बंद होनी चाहिए।