फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से ला रहे मटर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
खुनुवा में एसएसबी के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नेपाली मटर के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

एसएसबी की खुनुवां सीमा चौकी के जवानों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने शुक्रवार की सुबह 15 बोरी मटर, एक बाइक और छह साइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के बाद उसे कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवान शुक्रवार को चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सीमा पर स्थित पिलर संख्या 555/52 के पास कुछ लोग साइकिल और बाइक पर मटर लेकर सीमा पार करते हुए दिखे। जवानों को देखकर अन्य तस्कर को तो भाग निकले, लेकिन एक पकड़ा गया। मौके से टीम ने छह साइकिल और एक बाइक पर लदा 15 बोरी मटर बरामद किया। वहीं, पकड़े गए आरोपी की पहचान नासिर अली गांव कराहा थाना शोहरतगढ़ के रूप में की गई। पूछताछ के बाद बरामद सामान सहित आरोपी को खुनुवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में मुख्य आरक्षी निकुंजा सिंह, रूपेश राज, मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, दयाशंकर यादव, रविंदर निषाद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें