फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 14 लाख की नेपाली मुद्रा जब्त

Thu, 11 Jan 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक की सीट के नीचे दबाकर ले जाते पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी पोखरभिटवा के जवानों ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी बाइक की सीट के नीचे से 14 लाख की नेपाली मुद्रा बरामद किया गया, जबकि बाइक चालक नेपाल की सीमा में भाग गया।
विज्ञापन

कमांडेंट उज्जल दत्ता ने बताया कि सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 550 के समीप से नेपाली मुद्रा की तस्करी होने वाली है। मुख्य आरक्षी मदन कुमार व आरक्षी रोहित कुमार के साथ सीमा स्तंभ 550 के पास पहुंचा। देखा कि एक व्यक्ति बाइक से भारत से नेपाल की तरफ जा रहा है। संदेह के आधार पर उस व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर नेपाल सीमा की तरफ भाग गया। बाइक की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे भारी मात्रा में 14 लाख नेपाली मुद्रा बरामद हुई। उसे खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें