शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान क्षेत्र के धंधरा नहर के पुलिया के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे स 4.480 ग्राम स्मैक बरामद किया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करके उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राजकुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस नेपाल सीमा के पास भारतीय सीमा में धंधरा नहर पुलिया के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान नेपाल की तरफ से एक व्यक्ति भारतीय सीमा में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह भागने लगा। तलाशी में उसके कब्जे से 4.480 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम चितवन कुमार ठाकुर निवासी कृष्णा नगर थाना कृष्णा नगर इलाका प्रहरी कार्यालय जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल का निवासी बताया। उसके बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में एसआई संतोष सिंह, मुख्य आरक्षी इकरामुल्ला खान आदि शामिल रहे।