फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विदेश भेजने के नाम पर नेपाली बेरोजगारों से 45 लाख की ठगी

Mon, 05 Feb 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार नेपाली नागरिकों से 45 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने के साथ ही जालसाज ने पासपोर्ट भी रख लिया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। ऐसा पीड़ित ने आरोप लगाते हुए मोहाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपी मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रफीक अहमद धोबी निवासी आमा वार्ड नंबर-12 लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका थाना लुंबिनी जिला रूपनदेही नेपाल के मुताबिक उसके के गांव के एक व्यक्ति की रिश्तेदारी सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर में एक व्यक्ति के घर के पास है। गांव के लड़के ने कहा कि उसके संपर्क में एक एजेंट है जो लोगों को विदेश में भेजकर नौकरी लगवाते हैं। हम विदेश जा रहे हैं, यह बात सुनकर प्रार्थी अपने लड़कों तथा साले को विदेश भेजने के लिए बताए हुए व्यक्ति से मिला तो, उसके ऑफिस में उसकी पत्नी और लड़का भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि वह लोग विदेश में नौकरी दिलाते हैं। कई लोगों को नौकरी दिलवा चुके हैं। उनकी बातों पर विश्वास करके अपने पुत्र सबरे आलम धोबी तथा हुश्न आलम धोबी, अपने साले नूर मोहम्मद धोबी निवासी बांसखोर थाना पकड़ी जिला कपिलवस्तु नेपाल को विदेश में नौकरी दिलवाने के लिए कहा तो विश्वास दिलाए कि अगर हिन्दुस्तान से विदेश जाओगे तो भारतीय मुद्रा में ज्यादा वेतन मिलेगा और वहां नौकरी की गारंटी है।
विज्ञापन

यह बात सुनकर रफीक अहमद धोबी तैयार हो गए और नेपाल का बना पासपोर्ट चार लाख रुपये दे दिया। आरोपियों की बातों पर कैलाश लोध, सुभाष मल्लाह लुंबिनी, दुर्गेश चाई निवासी अमहवा, रामदीन लोध निवासी बेलहिया, मनोज कुमार लोध निवासी बरगदया, दिनेश कुमार लीच, सुनील प्रसाद मल्लाह, शैलेष कलवार, जिर्योधन लोध, रमेश लोघ, महेंद्र प्रसाद धरिकार, सोनू लोध, रघुनाथ कोहार निवासी आमा थाना लुंबिनी जिला रूपनदेही नेपाल ने विश्वास कर लिया। इन्होंने विभिन्न तिथियों में आरोपी, उसकी पत्नी और बेटे षड्यंत्र करके 45 लाख रुपये भारतीय मुद्रा तथा नेपाल का बना सभी लोगों का पासपोर्ट विदेश भेजने के लिए ले लिया। इसके अलावा इतने ही और लोगों से इसी मामले में रुपये लिए हैं। जब गड़बड़ी की जानकारी हुई तो रुपये मांगने लगे। रुपये और पासपोर्ट देने के बजाय जाने से मारने की धमकी दे रहे है।
पीड़ित ने मोहाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज करके कार्रवाई कराने और रुपये और पासपोर्ट दिलवाने की मांग की है। इस संबंध में एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यहां से हुआ पीड़ितों को शक

पीड़ित के मुताबिक आरोपी साजिश करके बाहर भेजने के नाम पर लखनऊ से सभी लोगों का फर्जी मेडिकल कराकर पैसा हड़प लिए। 20 जनवरी को दिन में 11 बजे जब आरोपियों से कहा कि या तो हम लोगों का पैसा दीजिए या विदेश भेजिए। इस पर फौजदारी आमादा हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें