फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 30 हजार टन यूरिया खरीदेगा नेपाल

Sun, 27 Sep 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल में यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नेपाल कृषि सामग्री कंपनी लिमिटेड (केएससीएल) ने 30 हजार मीट्रिक टन यूरिया खरीदने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक निविदा आमंत्रित की है। कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार निविदा में सभी देशों के योग्य आपूर्तिकर्ता हिस्सा ले सकेंगे। खाद की आपूर्ति भारत के बंदरगाहों के रास्ते नेपाल के तीन प्रमुख कृषि सामग्री केंद्रों तक की जाएगी। निविदा के तहत 46-0-0 ग्रेड की 30 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की जानी है। चयनित आपूर्तिकर्ता को खाद नेपाल के विराटनगर, वीरगंज और भैरहवा तक पहुंचानी होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें