नेपाल के उप प्रधानमंत्री को भारत आने का दिया निमंत्रण
कपिलवस्तु। नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने उप प्रधानमंत्री और भौतिक अवसंरचना, परिवहन मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान मंत्रालय पहुंचे राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने उप प्रधानमंत्री श्रेष्ठ को बधाई दी और उन्हें भारत आने का न्योता दिया। बताया जा रहा है कि मुलाकात में समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाल के विकास के लिए अब तक जो भारतीय सहयोग किया जा रहा है। वह भविष्य में भी जारी रहेगा। संवाद