तुलसियापुर के धनौरा बीओपी कैंप पर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते एसएसबी।
तुलसियापुर। एसएसबी 43 वीं वाहिनी के धनौरा बीओपी कैंप में शुक्रवार को एसएसबी कमांडेंट अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि सीमा पार से विदेशी नागरिक अवैध रूप घुसपैठ करें तो इसकी सूचना तत्काल दें।
वे शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्र झरुआ, धनौरा मुस्तहकम, नीबी आदि गांव के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों बैठक को संबोधित कर रहे थे। लोगों की समस्या उसके समाधान व सीमावर्ती क्षेत्र के मौजूदा हालत के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
एसएसबी कमांडिंग अधिकारी ने बताया कि सीमाक्षेत्र में कोई भी अवैध गतिविधि की जानकारी व विदेशी नागरिक अवैध रूप से सीमा पार करता है तो उसकी सूचना तत्काल एसएसबी व स्थानीय पुलिस को दें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि एसएसबी के कौशल विकास प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर युवा हिस्सा लें और आसपास के युवाओं को भी प्रशिक्षित करें। इस दौरान धनौरा बीओपी प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप शुक्ल, एसआई प्रभात राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीनेत चौरसिया, विरेन्द्र जायसवाल, मोहन चौधरी, नसीम अहमद मौजूद थे।