फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में बना हैवान: शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा हुआ युवक, गुस्से में प्रेमिका और चाचा को मार डाला

Fri, 02 Jun 2023 11:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

मोहन थारू,  बम बहादुर थारू (70) की भतीजी अंजनी (18) से प्रेम करता था। बृहस्पतिवार को वह शादी का प्रस्ताव लेकर अंजनी के घर गया था। अंजनी और बम बहादुर ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इससे नाराज होकर मोहन ने चाचा-भतीजी पर चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका और उसके चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना बृहस्पतिवार को नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बाणगंगा नगरपालिका वार्ड नंबर छह मटियारिया में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रुपनदेही जिले के कंचन गाऊ पालिका दो निवासी मोहन थारू (22) मटियारिया निवासी बम बहादुर थारू (70) की भतीजी अंजनी (18) से प्रेम करता था। बृहस्पतिवार को वह शादी का प्रस्ताव लेकर अंजनी के घर गया था। अंजनी और बम बहादुर ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इससे नाराज होकर मोहन ने चाचा-भतीजी पर चाकू से कई वार कर दिए।

इसे भी पढ़ें:  निजी चिकित्सक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीतपुर के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बम बहादुर को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने की वजह से अंजनी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसपी प्रेम बस्नेत ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें