फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही अक्षम्य

Thu, 21 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफलता के लिए बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आने वाले समय मेें चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में लापरवाही अक्षम्य है। सभी लोग समय से कार्ययोजना बना कर सीएचसी अधीक्षक सिरसिया के कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डाॅ. शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित बाल विकास, शिक्षा, पंचायती राज, विकास विभाग के साथ ही पशु पालन विभाग के जिम्मेदारों को बताया की एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच संचारी रोग नियंत्रण माह एवं 10 अप्रैल से तीस अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाना है। इस दौरान प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार पांडेय, सूर्यदेव सिंह, राजीव कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अजीत कुमार, राम सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें