एनडीआरएफ टीम ने बच्चों के साथ किया पौधरोपण
सिद्धार्थनगर। एनडीआरएफ टीम ने नौगढ़ ब्लॉक के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय भीमापार परिसर में बच्चों के साथ पौधरोपण किया। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। टीम कमांडर निरीक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि वातावरण की शुद्धता के लिए पौधरोपण जरूरी है।
उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने मौजूद बच्चों और लोगों को देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया। इस दौरान उपनिरीक्षक राजेश लाल, प्रधानाध्यापक अनुसूइया पांडेय, अध्यापक पदमा राय, धर्मेंद्र कुमार, निशा शुक्ला, वंदना चौधरी, पूजा बाजपेई, प्रीति श्रीवास्तव उपस्थित रहे।