फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अभ्यर्थियों को वितरित किया गया एनसीसी का प्रमाण पत्र

Wed, 08 Jul 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में मंगलवार को एनसीसी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर एनसीसी ए, बी और सी सर्टिफिकेट कैडेट्स को दिए गए। 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल किसलय दुबे ने रतनसेन डिग्री कॉलेज और रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी के कैडेटों को प्रमाण पत्र का वितरण कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन डाॅ. राजेश यादव ने किया। इस अवसर एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. संदीप कुमार सिंह, एसओ कुलदीप चौधरी, सूबेदार मेजर पूरन पांडेय, जेसीओ बसीर अहमद, बीर बहादुर थापा, हवलदार हिम राना सहित सभी कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें