फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नायब तहसीलदार ने पकड़ी डंप खाद

विज्ञापन
ढ़ेबरुआ क्षेत्र के केवटलिया चौराहे पर खाद की दुकान पर जांच करते नायब तहसीलदार गौरव कुमार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने पकड़ी डंप खाद
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के भदाव में डंप की गई 47 बोरी यूरिया पकड़ी। इसे गांव के ही कोटेदार को कार्रवाई होने तक सुपुर्द किया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि डंप खाद के बारे में जब जानकारी मिली तो पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचा। गांव के रामकुमार चौरसिया के घर टीनशेड में 36 पीली बोरी, 10 हरी बोरी व एक सफेद बोरी की यूरिया मिली। पूछताछ में वह यूरिया के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और बताया कि यह यूरिया उसकी नहीं है। सुबह एक अज्ञात व्यक्ति पिकअप में रख कर यहां लाया है। खाद को सुपुर्द कर कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी को अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें