फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को, हुई बैठक

Wed, 16 Oct 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश विरजेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर आगामी 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। एडीजे और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बैंकों के साथ जिला स्तरीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन स्तर के वादों को निस्तारित किए जाने की अपील की और बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्री-लिटिगेशन व ऋण अदायगी संबंधी वादों को चिह्नित करें, ताकि अधिकतम पक्षकारों को नोटिस भेजा जा सके। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार यादव, उप वनाधिकारी बीना तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह, अवनीश पांडेय, मनीष मलेठिया, दिलीप कुमार, राजमणि गुप्ता, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें