पथरा। क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुन श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कथावाचक पं. रामकुमार दास ने कथा के दौरान भगवान शिव-पार्वती विवाह से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नारद मुनि ने राजा हिमाचल और उनकी पत्नी को माता पार्वती के विवाह के संदर्भ में भगवान शिव के स्वरूप और उनके दूल्हा रूप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का स्वरूप अत्यंत अलौकिक और विरक्त है। संवाद