फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने घर में अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर की आजाद नगर में मस्जिद का जायजा लेते एसडीएम उमेश चंद्र निगम। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मस्जिदों के बाहर सुबह से ही तैनात रहे पुलिस कर्मी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन के दौरान दूसरे शुक्रवार को भी जिले और शहर की सभी मस्जिदों के दरवाजे बंद रहे। मुस्लिम समाज के लोग जुमे की नमाज अदा करने मस्जिदों मेें न आ जाएं इसके लिए प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद दिखा। मस्जिदों के पास सुबह से ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। लोगों ने अपने घर पर ही जुमे की नमाज अदा की। मुस्लिम समाज में जुमे की नमाज का महत्व है इसलिए लोग यह नमाज मस्जिदों में अदा करते हैं। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद समाज के सभी तबकों के मुफ्तियों ने लोगों से मस्जिदों में नमाज नहीं अदा करने की अपील की थी। जुमे की नमाज भी मस्जिदों में नहीं अदा करने को कहा गया था। शुक्रवार को मस्जिदों से अजान हुई और साथ ही एलान किया गया कि नमाजी मस्जिद में नहीं आएं बल्कि अपने घर पर ही अलग-अलग नमाज अदा करें। शहर की प्रमुुख मस्जिदों आजाद नगर स्थित रजा जामा मस्जिद, सिसहनिया स्थित मस्जिद बद्र, जामा मस्जिद तेतरी बाजार, पुराना नौगढ़ स्थित मस्जिद नूरुल हुदा, बेलसड़ स्थित बड़ी मस्जिद के दरवाजों पर ताला लगा हुआ था। सेमरिया मस्जिद के इमाम अब्दुल वकील ने बताया कि हालात सामान्य होने तक घरों में ही नमाज अदा करना बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें