फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वायरल ऑडियो की नायब तहसीलदार करेंगे जांच

Fri, 09 Feb 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील के लोटन क्षेत्र में तैनात लेखपाल और एक व्यक्ति की लेनदेन की बातचीत के मामले की जांच नायब तहसीलदार करेंगे।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति तथाकथित लेखपाल से दूसरे व्यक्ति को 15 सौ रुपये वापस करने की बात कर रहा है। जबकि लेखपाल कहता है कि उसे 12 सौ रुपये मिला है। मोबाइल से बातचीत के दौरान अचानक दूसरे पक्ष से फोन काट दिया जाता है। वरासत के मामले में लेनदेन की बातचीत का ऑडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

तहसीलदार नौगढ़ देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में है, एसडीएम के निर्देश पर इसकी जांच नायब तहसीलदार माधुर्य यादव को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें