फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर मिला किशोरी का क्षतविक्षत शव

Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित रेहरा गांव के पास रेलवे लाइन पर एक किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव के शिनाख्त की काफी कोशिश, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित रेहरा गांव कुछ लोग रेलवे लाइन के पास गए थे। इस बीच रेलवे लाइन में एक किशोरी को क्षत-विक्षत शव देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। पुलिस टीम लाश को ट्रैक से हटवाकर लगभग एक घंटे तक आसपास के लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतका की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। आसपास के गांवों में मिसिंग की जानकारी ली जा रही है। शव के शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें