डुमरियागंज। नगर के इंदिरा नगर वार्ड के भक्तों की ओर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ बुधवार से हुआ। कथा से पूर्व भव्य कलशयात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा कथा पंडाल में बने यज्ञ मंडप से निकलकर मंदिर चौराहा, खीरा मंडी होते हुए राप्ती नदी तट पर पहुंचा। जहां श्रद्धालु महिलाओं ने वैदिक मंत्रोचार के बीच अपने-अपने कलश में जल भरा।
राप्ती नदी के घाट पर कथावाचक आलोकानंद महराज ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर जल भरवाया। पंडित आलोक आनंद शास्त्री ने कहा कि जहां भगवान श्रीराम की कृपा होती है, उसी जगह रामकथा संभव हो पाती है। इस दौरान शिवकुमार, उमाशंकर गौड़, जमुना प्रसाद प्रजापति, घनश्याम पांडेय, राम बहादुर जायसवाल आदि शामिल रहे।