फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या या सामान्य मौत, रईस के साथ ही दफन हो गया राज

Wed, 24 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रईस। फाइल फोटो 
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के खरिकवा गांव में सब्जी के खेत की रखवाली करने गए रईस की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझ गई। मृतक की मां ने गांव के ही दो लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अब विसरा जांच के लिए भेजा गया है। रईस की मौत राज बनकर कब्र में दफन हो गई। जबकि दबी जुबान से ग्रामीण हत्या की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक खेत में गया और नग्न हाल में मिला था। हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के खरिकवा गांव निवासी रईस (38) पुत्र सत्तार गांव के पूरब के खेत में सब्जी की खेती की थी। छुट्टा पशुओं से सब्जी की रखवाली करने के लिए वह खेत पर ही रहता था। रविवार रात आठ बजे के करीब वह गांव स्थित घर से वह खाना खाकर खेत चला गया था। जहां खेत में उनका शव मिला। जानकारी पर उनकी मां इटवा सीएचसी पहुंची तो पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है। मृतक की मां राबिया ने बताया था कि मौत की खबर सुनकर अपने बेटे के शव के पास पहुंची तो उसके शरीर पर डंडे का कई जगह निशान था। उसने गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की बात कहा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर किसी जाहिरा या अंदरूनी चोट की पुष्टि नहीं हुई है। मौत का कोई कारण ही सामने नहीं आया है। इसलिए विसरा जांच के लिए भेज दिया है। वहीं दबी जुबान से गांव के लोग कह रहे हैं कि उसकी हत्या हुई है। कारण एक महिला को लेकर उसकी चर्चा होती थी। हो सकता है वही लोग मार दिए हों। क्योंकि सामान्य मौत हो तो नग्न कैसे हो जाता और हालत गंभीर कैसे हो जाती। पुलिस को इस मामले में छानबीन करने की जरूरत है। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें