फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : उम्मीद से काफी आसान रहे बहुविकल्पीय प्रश्न

Wed, 06 Mar 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में सुबह प्रथम पाली में चित्र कला और रंजन कला विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में इतिहास सहित कई विषय की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल में 32289 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 2347 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि इंटरमीडिएट में 2021 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 133 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि किसी भी केंद्र पर कोई समस्या सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


रंगों का रूप के हिसाब से आवश्यकतानुसार प्रयोग करने के प्रश्न आए थे। प्रोजेक्ट वर्क की तैयारी की गई थी। जिससे पेपर को हल करने आसानी हुई। अच्छे अंक मिलेंगे।

गौरी शर्मा, छात्रा कक्षा 10

बहुविकल्पीय प्रश्न बहुत अच्छे आए थे। आकृतियों को रेखांकित करने व रंगों के प्रयोग अनुसार चित्रण करने के प्रश्न को बेतहर ठंग किया गया है। नंबर अच्छे प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

शीतल कन्नौजिया, कक्षा 10



चित्रकला का पेपर बहुत ही अच्छा आया था। सभी प्रश्न को समय रहते ही हल कर ली। बहुविकल्पीय प्रश्न के कुछ प्रश्न से परेशानी हुई थी। लेकिन समझ बूझ से प्रश्न को हल किया गया।
विज्ञापन


सानिया, कक्षा 10

चित्रकला विषय के प्रश्न पत्र में दो खंड से आए हुए थे। सभी प्रश्न बहुत ही अच्छा था। जिनको हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। बेहतर अंक प्राप्त होंगे।

सुमन गौड़, कक्षा 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें