शोहरतगढ़ के गड़ाकुल तिराहे पर निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा
सिद्धार्थनगर। आजादी अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर शनिवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कंदवा बाजार से बानगंगा चौराहे तक सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा कंदवा बाजार से निकलकर चिल्हिया, गौहनिया होते हुए गड़ाकुल तिरंगा चौक पहुंचा। वहां मौजूद भाजपाइयों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
सांसद ने तिरंगा फहराकर अमर शहीदों को नमन किया। यात्रा शोहरतगढ़ से चलकर बानगंगा चौराहा पर पहुंची। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा को 15 अगस्त को हम सभी भारतीय अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर पर अवश्य फहराएं। इस दौरान जिला संयोजक कन्हैया पासवान, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडेय, प्रधान सगठन के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र, रमेश मणि त्रिपाठी, रामशंकर यादव, पद्माकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
-