फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन हुआ

Thu, 27 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलौली। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत साड़ी कला स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर मिनी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ल ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बीआरसी मिठवल के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि की प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र त्रिपाठी, विजय सिंह, अजीत सिंह, मिठवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, डॉ विजय बहादुर चौधरी सहित काफी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भी खेल देख कर आनंद लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें