सांसद ने कपिलवस्तु में विपश्यना केंद्र खोलने की मांग
सिद्धार्थनगर। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान कपिलवस्तु में विपश्यना केंद्र को स्थापित करने की मांग उठाई। सांसद ने कहा कि वे सरकार का ध्यान बुद्ध सर्किट की ओर आकृष्ट कराना चाहते हैं।
बुद्ध सर्किट के कारण आज भारत में न केवल भारत के बौद्ध धर्म के मानने वाले लोग आते हैं, बल्कि थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया से लाखों की संख्या में हर साल लोग आते हैं। सांसद ने कहा कि सिद्धार्थनगर को 112 आकांक्षी जिले में भी स्थान दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है।