बांसी। सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को नगर पालिका के मैरेज हाल में क्षेत्र के सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र व मिठाई भेंटकर दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कई वर्ष से वह दीपावली की खुशी में गरीबों व सफाई कर्मियों को शामिल करते हैं। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, राजेंद्र पांडेय, वंशनाथ धर द्विवेदी, दिलीप चतुर्वेदी, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद