सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लॉक क्षेत्र के कल्पनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल ने 56 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्मार्टफोन के जरिये पूरी दुनिया से जुड़ा जा सकता है। सरकार की इस योजना से छात्र-छात्राओं को काफी लाभ हो रहा है। इस दौरान नोडल अधिकारी उदय प्रताप सिंह, भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, मुमताज अहमद, दृगनरायन सिंह, अजीत सिंह, अनूप सिंह, मूसे सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद