शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांव खैरी शीतल प्रसाद में राहत सामग्री वितरण करते सांसद जगदंबिका पाल, ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद, डीएम, एसपी
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायत खैरी शीतल प्रसाद के टोला खैरी, नकोलेडीह, मुरव्वनडीह, चिरहगना, पन्नापुर आदि में रहने वाले पीड़ितों का पुरसाहाल लेने सांसद जगदंबिका पाल, डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित कुमार आनंद मोटरबोट से पहुंचे। लोगों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। अनाज व कपड़े बांटे। सांसद ने कहा कि शासन व प्रशासन पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, बब्लू चौबे, देवेंद्र यादव, अभय सिंह, पिंटू मौर्य आदि मौजूद रहे।