शहर के इंदिरानगर में रजत यादव को आईएएस बनने पर बधाई देते सांसद जगदंबिका पाल।
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने आईएएस में चयनित हुए शहर के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी सूर्यमणि यादव के पुत्र रजत यादव को घर पहुंच कर बधाई दी। सांसद ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि यहां के लाल ने सिविल सेवा यूपीएससी परीक्षा में 111 वी रैंक हासिल की। इससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ और इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद माधव, सभासद फतेबहादुर सिंह, एसपी अग्रवाल, चंद्रमणि यादव, मनोज चौबे मौजूद रहे।