सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र के नकथर देवरिया में लोगों को मोटे अनाज के महत्व के बारे में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने किसानों को बताया कि बाजरा व जई में एक मोटा अनाज है। यह जाड़े के मौसम में खाया जाता है।
केंद्र की कार्यक्रम सहायिका नीलम सिंह ने बताया कि जई में बी कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीज, लोहा और विटामिन बी व ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने कहा कि यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हाइपर टेंशन के पीड़ितों के लिए भी लाभदायक है। इस दौरान सुनीता, गुड़िया, फूल कुमारी, अमरावती आदि मौजूद रहीं।