फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवतियों को टीकाकरण के लिए करें प्रेरित

Tue, 23 Apr 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरा में सोमवार को एएनएम शालिनी सिंह व आख्या पांडेय ने संचार गतिविधि एवं माता बैठक का आयोजन किया। बैठक में उपस्थित लोगों को टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं का जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने एएनएम के की ओर से किए जा रहे कार्यों से प्रसन्नता जाहिर करते हुए और बेहतर करने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि आभा आईडी से व्यक्ति का सारा विवरण फीड हो जाएगा और इलाज में आसानी होगी। बैठक में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों को लू से बचाव के लिए निरंतर जागरूक करते रहने का निर्देश भी दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें