फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को भेंट करेंगी उनके सामाजिक कार्यों की वीडियो

विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य शांति देवी को उनके सामाजिक कार्य की फोटो दिखती बेटी आस्था। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मदर्स डे
विज्ञापन

मां को भेंट करेंगी उनके सामाजिक कार्यों की वीडियो
- जिला पंचायत सदस्य शांति देवी की बेटियों को उन पर है गर्व
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। हमारी मां दुनिया में सबसे अच्छी हैं। चार साल पहले पिता गुजरे तो लगा था कि दुनिया खत्म हो जाएगी, लेकिन मम्मी ने पापा की कमी कभी भी महसूस नहीं होने दी। कोरोना महामारी के दौर में मम्मी जितनी हमारी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं उतनी ही जरूरतमंद और असहाय लोगों की भी। इस मदर्स डे हम मम्मी को उनके सामाजिक कार्यों की फोटो से वीडियो क्लिप बना कर सरप्राइज देंगे। यह कहना है जिला पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी की बेटी रीतिका और आस्था का। रीतिका कहती है कि चार साल पहले पापा के जाने के बाद से हम मदर्स डे पर मम्मी के लिए हर बार कुछ खास करते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण इस बार उन्हें कोई गिफ्ट नहीं दे पाएंगे। आस्था गर्व से कहती है कि वह शांति देवी की बेटी है। वह शांति देवी जो महामारी के इस दौर में रोजाना करीब सौ पैकेेट बना कर लोगों की मदद करने के लिए चुपचाप घर से निकल जाती हैं, प्रचार से दूर ऐसे लोगों की मदद और सेवा करती हैं जो सच में पात्र हों। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सवा लाख रुपये का दान भी कर चुकी हैं। आस्था और। रितका ने तय किया है कि इस मदर्स डे पर वह मम्मी की एक साल में की गई सामाजिक सेवाओं की फोटो को जोड़कर वीडियो क्लिप बनाएंगी जिसके पार्श्व में तू कितनी अच्छी है कितनी भोली है प्यारी प्यारी है ओ मां ओ मां गाना डालेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें