पथरा थाना क्षेत्र के झहराव पुलिया के पास बोलोरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलोरो में सवार 10 लोगों में दो की मौत हो गई और आठ लोग घालयल हो गए। शुक्रवार की देर रात संतकबीर नगर के ग्राम अमरहा से डुमरियागंज के बेदौला गांव में आया परिवार किसी आयोजन से समापन के बाद वापस लौट रहा था।
इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो नहर की खाई में गिर गई। बोलोरो में सात लोगों के साथ दो बच्चे भी थे। सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान पर एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। प्रत्याक्षियों के अनुसार बांसी डुमरियागंज मार्ग पर पथरा थाना क्षेत्र के झहरांव पुल के पास खाई में बोलेरो गिरने से ये हादसा हुआ है।