फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह छाया कोहरा धूप पर पछुआ का वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दिन में धूप खिलने के बाद भी तराई में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन 12 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ से गलन बरकरार रही। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को धूप खिलेगा, लेकिन पछुआ हवा चलने से ठंड बरकरार रहेगी। बृहस्पतिवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दिन चढ़ने के साथ कोहरा हटना शुरु हुआ। दिन में करीब 11 बजे धूप खिला, लेकिन 12 से 15 किमी के रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें