फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाढ़ से घिरे 30 से अधिक गांव...सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन शुरू

Fri, 23 Aug 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर डुमरियागंज में बाढ़ से बिगड़ रहे हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र से होकर जाने वाली राप्ती का जलस्तर लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी बढ़ता रहा। राप्ती के उफान से 30 से अधिक गांव पानी से घिर गए हैं। कुछ गांवों के लोगों के घरों में पानी भरने से वे अपने पशुओं के साथ सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन करने लगे हैं।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरा, बेलवा दरिया बख्स, जूड़ीकुइयां, बेतनार, गोपिया, बामदेई, वेवं मुस्तहकम, असनहरा माफी, चंदन जोत, जुड़वनियां, कोहल गोनकोट, नेहतुआ, पिकौरा, परसोहिया सदानंद, मछिया मुस्तहकम, पेंड़ारी, धनोहरा, रमवापुर उर्फ नेबुआ, सोनखर डीह आदि सहित तीन दर्जन से अधिक गांव राप्ती के बाढ़ से घिर चुके हैं। क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ डीह निवासी करिंगन, ऊषा देवी व बनारसी गांव के बाहर सीएचसी सिरसिया के सामने निर्माणाधीन मकान के ऊंचे स्थान पर अपने पशुओं को बांधे हुए थे। जूड़ीकुइयां गांव के सघन सहकारी समिति के साथ ही गांव के छोटू, छोटकन, जंगली व बदल आदि लोगों के घरों में बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन

-

सीएचसी सिरसिया में भरा पानी, पीएचसी भनवापुर में शिफ्ट
ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे सीएचसी सिरसिया को बाढ़ बने रहने तक भनवापुर पीएचसी में शिफ्ट किया गया है। अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने बताया कि दो दिनों से बढ़ रही राप्ती के जलस्तर को देखकर दवाओं व संसाधनों को फस्ट फ्लोर पर सुरक्षित रखवा दिया गया है। मरीजों को आपात कालीन सेवाएं पीएचसी भनवापुर से ही दी जाएगी। बाढ़ को देखते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के लिए कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

-

इस मार्गों पर भरा बाढ़ का पानी

ब्लाॅक क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर रमवापुर उर्फ नेबुआ, 132 केवीए पावर हाउस सिरसिया व जुड़ीकुइयां से बिजौरा तक करीब दो फिट पानी बह रहा है। क्षेत्र के धनोहरी से धनोहरा, पेंड़ारी मुस्तहकम, मछिया, सोनखर डीह, जुड़ीकुइयां खन्ता, बेतनार मार्ग, तेतरी पेड़रियाजीत मार्ग, पेंड़रियाजीत वीरपुर मार्ग, चंदनजोत, जुड़वनियां मार्ग, तेनुई नेहतुआ आदि मार्गों पर दो से तीन फीट बाढ़ का पानी बह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें