-विधायक जय प्रताप सिंह ने माला पहनाकर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। अन्य दलों से जुड़े दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक जय प्रताप सिंह ने अपने आवास पर दूसरे दलों से आए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही भाजपा का जनाधार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजू यादव, वीरेंद्र यादव, अख्तर हुसैन, मनोज यादव, रामनरेश, दिग्विजय सिंह, सोनू तिवारी, सूरज चौधरी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर दिलीप चतुर्वेदी, गौरी शंकर अग्रहरी, अभय प्रताप सिंह, अभय मिश्रा आदि मौजूद रहे।