फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में घुसकर लड़की से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट

Sat, 15 Jun 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- त्रिलोकपुर क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के कुछ मनचलों के ऊपर घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं विरोध करने पर मारपीट का मामला मामने आया है। महिला ने त्रिलोकपुर पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले लोगों का जब मां-बेटी ने विरोध किया तो मनचलों ने पीटते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्रवार को त्रिलोकपुर थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने बताया है कि पति के मृत्यु के बाद एक लड़का जो मुंबई में रहकर रोजगार करता है और घर पर बेटियों के साथ रहती है। बृहस्पतिवार को गांव के दो दबंग मनचलों ने घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा, लड़कियों के द्वारा शोर मचाने पर पहुंची। विरोध किया तो दबंगों ने मुझे व लड़कियों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला ने त्रिलोकपुर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें