फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर लौट रही युवती से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र में घर लौट युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना मंगलवार शाम सात बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय एक युवती किसी काम से पथरा कस्बे में गई थी। वह पथरा बाजार से शाम को घर लौट रही थी, अभी वह सुमहा गांव के पास बने पुल पर ही पहुंची थी, कि अमरेश व हरिशंकर वहां पहुंच उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने पिता को फोन कर सारी बात बकताई। यह देख यह लोग वहां से भाग निकले , इसके बाद जब परिजन उलाहना लेकर घर गये तो यह लोग मारपीट पर उतारू हो गए, जिसमें पीड़ित पक्ष को चोटें भी आई हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड मिल गया है, आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें