उसका बाजार। सनातन धर्म में एकादशी व्रत का काफी महत्व है। खासकर मोहिनी एकादशी का अपना अलग ही महत्व माना जाता है। इस बार यह एकादशी रविवार को है। क्षेत्र के विद्वान पं भानु प्रकाश पांडेय ने बताया की यह एकादशी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में मनाया जाती है। 19 मई रविवार को मोहिनी एकादशी है। इस एकादशी को जो व्यक्ति करता है, उसे मोह माया से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही मानसिक शांति और जीवन में सफलता मिलती है। मोहिनी एकादशी करने वाले लोगों के सभी पापों का अंत हो जाता है। उन्होंने बताया कि यह एकादशी करने से एक हजार गोदान के समान फल की प्राप्ति होती है। संवाद