सिद्धार्थनगर। संजीव रंजन के निर्देश पर जनपद में एनडीआरएफ 11 वीं बटालियन के जवानों ने डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में भूकंप से होने वाली जन धन की क्षति को न्यूनी कृत करने के लिए केंद्रीय विद्यालय में मॉकड्रिल किया।
एनडीआरएफ के जवानों की मदद से उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया व घायल व्यक्तियों को मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया। इसके उपरांत दूसरे ड्रिल में केंद्रीय विद्यालय के अंदर फसे लोगो को रस्सी आदि उपकरणों के माध्यमों से बाहर निकाला गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भूकंप से फैल रही अफरा-तफरी को रोका गया तथा परिवहन विभाग की मदद से प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।