सिद्धार्थनगर। शहर के पेट्रोल पंप तिराहे के पास स्थित एक पेंट की दुकान से मोबाइल चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दुकानदार साजिद अहमद ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उनकी दुकान से पेंट का डिब्बा लेने आया था, जो काउंटर पर रखा उनका मोबाइल चुरा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष सदर सतीश सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद