फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेटी के हाथ पीले करने को मुन्नी को जेल से रिहा कराएंगे विधायक

Tue, 07 Nov 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला जेल में महिलाओं को दिपवाली के अवसर पर उपहार वितरण करते विधायक विनय वर्मा।
विज्ञापन
विधायक विनय वर्मा जमा करेंगे जुर्माना, नौ साल से बंद है मुन्नी देवी
विज्ञापन

फोटो-
जेल में उपहार बांटने पहुंचे विधायक को महिला कैदी ने सुनाई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में मंगलवार को कैदियों में उपहार बांटने पहुंचे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मुन्नी देवी को रिहा कराने की घोषणा की। वह साढ़े नौ साल से जेल में बंद है। दिसंबर में उसकी बेटी की शादी होनी है। जुर्माने की राशि नहीं जमा कर पाने के कारण वह घर नहीं जा पा रही है।
जेल में मंगलवार को दोपहर विधायक विनय वर्मा 165 महिला कैदियों, बंदियों एवं छह बच्चों में उपहार बांट रहे थे। एक महिला कैदी रो रही थी। उसे रोते हुए देखकर विधायक की पत्नी बबिता वर्मा उसके पास गईं तो उसने बताया कि जुर्माना की राशि नहीं जमा कर पाने पर वह सजा भुगत रही है। उसकी बेटी की शादी तय हो गई है। वह शोहरतगढ़ की रहने वाली है और मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत सजा काट रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि वह जुर्माने की राशि जमा करेंगे और वह रिहा हो जाएगी। बेटी की शादी में वह भी उसके घर आएंगे। इतना सुनते ही मुन्नी देवी का चेहरा खिल गया। इस माैके पर जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी भी मौजूद थे।

यह है मामला
मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मुन्नी देवी के खिलाफ 30 जून 2014 को नौ वर्ष कारावास और 90 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई थी। जुर्माना नहीं जमा करने पर एक वर्ष दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश हुआ था। उसकी मूल सजा 22 नवंबर 2022 को पूरी हो गई है। कारागार अभिलेख में उसे रिहा कर दिया है। अब वह जुर्माना नहीं जमा करने की सजा भुगत रही है। इस सजा में वह सात माह 14 दिन की सजा काट चुकी है।

वर्जन
जुर्माने की राशि नहीं जमा करने के मामले में मुन्नी देवी सजा काट रही है। जुर्माना राशि जमा होगी तो वह रिहा हो जाएगी। जितने दिन सजा काट चुकी है, उसी अनुपात में जुर्माने की राशि कम हो जाएगी। उसकी बेटी की शादी के लिए पैरोल के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। सिद्धदोष कैदी को शासन से एक माह और जिलाधिकारी के स्तर से 72 घंटे पैरोल दिया जा सकता है।
विज्ञापन

-अभिषेक चौधरी, जेल अधीक्षक-
वर्जन
जेल में मैंने मुन्नी देवी से मुलाकात की है। तीन दिन में उनके जुर्माने की राशि जमा कर दी जाएगी और वह रिहा हो जाएंगी। बेटी की शादी महत्वपूर्ण है। संयोगवश वह मेरी विधान सभा क्षेत्र की है। विधान सभा क्षेत्र मेरा परिवार है।
-विनय वर्मा, विधायक शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें