संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। विधायक विनय वर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर विजयदशमी व दीपावली त्योहार को देखते हुए बकाया बिजली उपभोक्ताओं की बिजली न काटने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने डीएम को भेजे दूसरे पत्र में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर रोष व्यक्त किया है।
विधायक ने डीएम को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड एक के द्वारा जिन सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता व समयबद्धता की जानकारी हमें नहीं दी जा रही है। सड़कों का भूमि पूजन, शिलान्यास व लोकार्पण भी नहीं करवाया जाता है। डीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से एक टीम गठित करें और उस टीम में जांच के दौरान उन्हें भी शामिल करें।