फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क और बिजली के लिए विधायक ने की दो मंत्रियों से मुलाकात

Sat, 12 Aug 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर क्षेत्र के विकास की बातें की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आरईडी से नई सड़कों के निर्माण व बिजली की सुविधाओं में वृद्धि के लिए आग्रह किया। दोनों वरिष्ठ मंत्रियों ने सुविधाओं के विस्तार पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर उनसे क्षेत्र में चार सड़कों बढ़नी ब्लाॅक के खैरी शीतल प्रसाद के खैरी-पन्नापुर मार्ग से मुरव्वनडीह मार्ग, तुलसियापुर-मानपुर मार्ग में फैसल एजुकेशनल सोसायटी तक मार्ग, एनएच 730 से रेड़वरिया मार्ग से औदही कलां तक मार्ग व बढ़नी से बैरिहवा मार्ग के निर्माण की ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की योजना से निर्माण करवाए जाने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।उसके बाद विधायक ने प्रदेश के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर उनसे ढ़ेबरुआ पाॅवर हाउस की क्षमता में वृद्धि कर 132 केवी का करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें