लोक निर्माण मंत्री नितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपते विधायक विनय वर्मा। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
परिवहन मंत्री को दिखाई 20 दिन में सड़क उखड़ने की फोटो
- विधायक विनय वर्मा ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। सड़क बनने के बाद बीस दिन में उखड़ जाने की फोटो दिखाई।
विधायक ने कहा कि जून में जोगिया ब्लॉक के भैंसहवा बांध से जीतपुर चौराहा जाने वाली सड़क के बारे में उन्होंने टीएससी जांच की मांग की थी, लेकिन जांच नहीं पूरी नहीं हुई। विधायक के अनुसार इस मामले में लोक निर्माण मंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को टीएससी जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने बताया कि त्वरित विकास योजना के माध्यम से क्षेत्र में 8.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 10.5 किमी सड़क बनने के बीस दिन बाद ही धंसने लगी। सड़क की गुणवत्ता खराब होने के कारण स्थानीय लोगों ने भी उनसे शिकायत की थी। इस मामले में जांच होने पर कार्य गुणवत्ता की रिपोर्ट सामने आएगी, जबकि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से 81 लाख रुपये में स्वीकृत एक किमी सड़क की बजाए 500-600 मीटर ही बनाई गई है।
इस मामले में लोक निर्माण विभाग के प्राविधिक परीक्षक ने 15 नवंबर को जारी पत्र में विधायक को अवगत कराया है कि 7 एवं 8 दिसंबर को सड़क का निरीक्षण की तिथि निर्धारित की गई है। इस मौके पर वे अपने प्रतिनिधि के माध्यम से साक्ष्य प्रस्तुत कराकर जांच में सहयोग करें।