फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाहपुर भोजपुर बांध का विधायक ने किया निरीक्षण

Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के शाहपुर-भोजपुर बांध का विधायक माता प्रसाद पांडेय ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बांध के संबंध में जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों से शीघ्र दरारों को भरने को कहा।
विज्ञापन

विधायक माता प्रसाद पांडेय ने शनिवार को बामदेई, गोपिया, असनहरा, राउतडीला, तेनुई, नेहतुआ, बेतनार, बिजौरा, चंदनजोत आदि गांवों का दौरा करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। उनसे बांधों के गैप भरने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक दशक से गैप न भरे जाने से आप लोगो की फसलें डूब रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शासन से गैप भरने के लिए हमने शासन में बैठे लोगों से बजट के लिए बातचीत की है। उन्होंने शीघ्र बजट मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सिंचाई विभाग के मौजूद अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि दस करोड़ रुपये विभाग को मिला था। जिससे तीन रेगुलेटर व पांच गैप भरे गए हैं। शेष बचे 10 दरारों को भरने के लिए शासन से बजट मांगा गया है। उन्होंने कहा कि धन मिलते ही गैप व अन्य कार्य शीघ्र पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें