सड़क का लोकार्पण करतीं विधायक सैय्यदा खातून।
भावनीगंज। विधायक सैय्यदा खातून ने शुक्रवार को 38 लाख रुपये की लागत से अहिरौला में 455 मीटर व गहरौला में 110 मीटर बनीं सड़कों का लोकार्पण किया। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का विकास हो यही हमारी प्राथमिकता है। कई गांव में सड़क निर्माण, लाइट सहित कई अन्य सुविधाएं हर वर्ग को दी गई हैं। उनका कहना था कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा, जिस जिस गांव में विकास से संबंधित कोई भी कार्य होगा, उसे कराया जाएगा। इस दौरान अयूब अहमद, सुरेंद्र शुक्ल, सूर्य प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद