फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने डिप्टी सीएम से बढ़नी में सीएचसी बनाने की मांग

Sat, 07 Oct 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शनिवार को लखनऊ में विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास व मौजूदा समय में व्याप्त समस्याओं पर भी बातचीत की। उन्होंने बढ़नी में सीएचसी बनाने की मांग की।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम को बीते दिनों घूस लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में दोषी जिले के तत्कालीन सीएमओ का स्थानांतरण तथा डिप्टी सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के संबंध में आभार व्यक्त किया। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि जिले में तैनात नए सीएमओ और अनके अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली अगर खराब हो तो निश्चित ही इसकी सूचना उन्हें दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें